Poola Jada
Home » राजस्थान » सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट डालने वाला अरेस्ट:पब्लिसिटी के लिए भीलवाड़ा में गैंग बनाकर लोकल युवाओं को जोड़ता था

सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट डालने वाला अरेस्ट:पब्लिसिटी के लिए भीलवाड़ा में गैंग बनाकर लोकल युवाओं को जोड़ता था

भीलवाड़ा में गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट वायरल करने के आरोप में शक्करगढ़ थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

शक्करगढ़ थाना प्रभारी ने पूरणमल ने बताया- एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा आपराधिक गैंग बनाने व सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट वायरल करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी राजेश कुमार आर्य के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया है।

सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के लिए की पोस्ट

इस टीम ने थाना शक्करगढ़ में आपराधिक गैंग बनाने व सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महेन्द्र कुमार उर्फ शाका(31) पुत्र लटूर सिंह मीणा साल निवासी नाथूण थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा को लोकल आपराधिक गैंग बनाने और सोशल मीडिया पर आपराधिक पोस्ट वायरल करने पर डिटेन किया व पूछताछ के दौरान शांति भंग करने पर बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी ने धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी आपराधिक लोकल गैंग्स बनाने वालों व सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय