Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री निवास पर अजमेर-बीकानेर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा सरकार ने गत दो वर्ष में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से कई गुणा किया कार्य

मुख्यमंत्री निवास पर अजमेर-बीकानेर संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा सरकार ने गत दो वर्ष में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से  कई गुणा किया कार्य 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर अजमेर एवं बीकानेर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन संवाद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, सांसद सी.पी. जोशी, घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां सब कार्यकर्ता गुलदस्ते के रूप में एकजुट होकर कार्य करते हैं और यहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता परिवार के काम से ज्यादा पार्टी के काम को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को इतना सक्रिय होना चाहिए कि उसके क्षेत्र में हर कोई उसे पहचाने। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर केन्द्र और राज्य की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के समावेशी एवं सर्वांगीण विकास के विजन के साथ राज्य सरकार ने बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बिना किसी भेदभाव के बजट का प्रावधान किया है। हमारी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने सम्मान निधि एवं फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की। इसके साथ ही फॉर्म पौंड, तारबंदी, कुसुम योजना और गोपाल क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के माध्यम से भी कृषक हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन सभी योजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में पिछली सरकार के कार्यकाल की तुलना में राज्य सरकार ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगे बढ़ी है। हमें जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करनी है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं पूछे और स्थानीय अधिकारियों की मदद से उनका समाधान निकाले। कार्यकर्ता कार्यों की प्राथमिकता तय कर जिला अध्यक्ष के माध्यम से राज्य सरकार को अवगत कराएं। जिलों में मंडल स्तरीय बैठक नियमित और अनिवार्य रूप से आयोजित करें। आगामी पंचायती चुनावों में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, उन्हें जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत के साथ काम करना है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार दिसम्बर में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रचारित करें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कितने कार्य हुए उसके बारे में जनता को विस्तृत रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र को दो साल में 28 करोड़ दिए हैं। राज्य सरकार ने युवाओं को निरन्तर रोजगार उपलब्ध कराने के क्रम में अब तक लगभग 91 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं। हमारी सरकार अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध देश का सबसे सख्त कानून लेकर आई है।
अब मंत्री करेंगे कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर एवं बीकानेर संभाग की बैठक में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आगामी माह से हर सप्ताह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दो मंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे, और कार्यकर्ताओं की समस्याएं व सुझाव सुनेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी संरचना मजबूत होगी और ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं को सीधा प्लेटफॉर्म मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कार्यकर्ताओं के लिए बूस्टर का काम करेगी और संगठन को और मजबूती देगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए पंचायत चुनाव से पूर्व वार्डों का असमान रूप से पुर्नगठन किया। इसी प्रकार, राजनैतिक हित साधने के लिए जिलों का जल्दबाजी में गठन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में दो वर्ष में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। राज्य सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से वर्षों से अटके कई कार्य आगे बढ़ाए हैं। चाहे राम जल सेतु लिंक परियोजना हो या यमुना जल समझौता, सरकार ने इन परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की। साथ ही, पेपरलीक के खिलाफ एसआईटी का गठन कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है और वर्तमान में पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार