Home » राजस्थान » बाड़ी में 25 लोगों को बिजली चोरी में पकड़े:वीसीआर के साथ किया साढ़े सात लाख का जुर्माना,चोरी के लिए डाली 300 केबल जब्त

बाड़ी में 25 लोगों को बिजली चोरी में पकड़े:वीसीआर के साथ किया साढ़े सात लाख का जुर्माना,चोरी के लिए डाली 300 केबल जब्त

जयपुर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) ने बाड़ी सिटी क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले दो दिनों में दो टीमों ने कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इन पर करीब साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है और 300 बिजली केबल जब्त की गई हैं। कार्रवाई डिवीजन अधिकारी गोविंद सिंह के निर्देश पर की गई।

डिस्कॉम के सहायक अभियंता आरडी मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता सिटी जगदीश मीणा और कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान 25 लोगों के खिलाफ वीसीआर तैयार किया गया और कुल साढ़े सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

यह कार्रवाई शहर के रेलवे लाइन,सिटी रोड,बसेड़ी रोड,संत नगर रोड,सरमथुरा रोड और धनोरा रोड सहित विभिन्न मोहल्लों में की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय