भरतपुर जिले की नदबई थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया-दोनों आरोपी नाबालिग का पीछा करने, अभद्र टिप्पणी करने और छेड़छाड़ का प्रयास करने में शामिल थे।
6 नवंबर को दर्ज हुआ था मामला थानाधिकारी अरुण सिंह ने बताया- 6 नवंबर को ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नदबई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि, उसकी नाबालिग पुत्री के साथ युवक युवराज (22) और कुशाल (20) ने रास्ते में पीछा कर छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणी की।
एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नदबई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद युवराज सिंह और कुशाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि, वारदात में अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।





