राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अधिकारी और कर्मचारी अपने जीवनकाल का महत्वपूर्ण समय सेवाकाल में पूरा कर लेते है।राज्य सेवा में गोपनीयता और निष्ठा के प्रति प्रतिबद्ध होना आवश्यक है।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा कर्मियों का आव्हान किया कि वे सभी राजस्थान विधान सभा की गरिमा को बनाये रखने वाले कार्य करें। निष्ठा का स्वभाव बनाएं और संस्था के प्रति समर्पित रहे।सही समय पर आना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना जिम्मेदार कार्मिक की पहचान होती है।साथ ही देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है।इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने में विधान सभा के प्रत्येक कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान है।
साथ ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां विधान सभा में विधान सभा के वरिष्ठ उपसचिव पुरुषोत्तम शर्मा,सहायक संपादक विजय कुमार जैन,निजी सचिव शांति सागर जैन और सहायक कर्मचारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया के सेवानिवृत्ति पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।साथ ही देवनानी ने कहा कि अपने कार्यों को श्रेष्ठता से करके संस्थान का नाम रोशन करे।ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे,तो संस्था भी उनके हितों का ध्यान प्राथमिकता से रखेगी।साथ ही देवनानी ने साफा पहनाकर,शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत हुए अधिकारी और कर्मचारियों का अभिनन्दन कर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृति के सभी समारोहों में अध्यक्ष देवनानी की मौजूदगी पर विधानसभा कर्मियों ने उनका आभार जताया।

साथ ही देवनानी ने कहा कि विधान सभा में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सौभाग्यशाली होते है।लोकतंत्र के इस मंदिर में काम करने का मौका कुछ लोगों को ही मिल पाता है।यहां विधायकगण से कार्मिकों का सीधा सम्पर्क होता है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पवित्र स्थल पर मनोभाव और सकारात्मक दृष्टि से काम करके निष्ठावान होने का परिचय दें।विधानसभा का प्रत्येक कर्मी सहभागिता से कार्य करें। संस्था के हित के लिए सामूहिक प्रयास करें।अपनी श्रेष्ठ क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र के विकास में करें।
इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा,वित्तीय सलाहकार अपूर्व जोशी और राजस्थान विधानसभा कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रवि जैन सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।






