Home » राजस्थान » शादी करवाने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपए ऐंठे:लड़की दिखाने के बहाने अलवर लेकर गए; झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

शादी करवाने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपए ऐंठे:लड़की दिखाने के बहाने अलवर लेकर गए; झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

शादी करवाने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। परिचित दोस्त ने ही अलवर में एक गरीब परिवार की लड़की से शादी करवाने का झांसा दिया था।

इसके बाद रुपए ऐंठकर लड़का का रिश्ता किसी और जगह कर देने की बात कही। पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। मामले को लेकर जयपुर के मुहाना थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सांगानेर के रहने वाले 48 साल के व्यक्ति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पिछले काफी सालों से उसकी दोस्ती रंगलाल चौधरी से थी। साल 2020 में आरोपी रंगलाल उसके घर आया था। बातचीत के दौरान परिवार ने उसकी शादी करवाने के लिए कहा।

रंगलाल ने अलवर में रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की से शादी करवाने का झांसा दिया। शादी का पूरा खर्च उन्हें ही उठाने की शर्त रखी। शादी खर्च के बारे में पूछने पर 5-7 लाख रुपए लगना बताया।

शादी खर्च के लिए 2.70 लाख रुपए लिए शादी के लिए सहमति देने पर लड़की के परिवार को उसकी फोटो दिखाने की कहकर चला गया। उसके तीन-चार दिन बाद नीरज नाम का आदमी घर आया। लड़की वालों से बात करने की बताकर शादी करवाने का आश्वासन दिया।

शादी की व्यवस्थाओं को लेकर लड़की वालों को 3 लाख रुपए देने की कहा। इसके बाद आरोपी रंगलाल और नीरज 2.70 लाख रुपए लड़की वालों को देने की कहकर ले लिए।

अलवर ले जाकर बोले-लड़की का दूसरी जगह रिश्ता हो गया 15 अगस्त 2020 को लड़की देखने अलवर चलने के लिए तैयार रहने को कहा। आरोपियों ने लड़की पसंद करते ही तुरंत शादी करवाने का आश्वासन दिया। 15 अगस्त को दो दोस्तों और परिवार के साथ अलवर गए। तीन-चार दिन अलवर में रखकर लड़की दिखाने को लेकर कहकर रोके रखा। लड़की के घर लेकर गए। उसके बाद लड़की का दूसरी जगह रिश्ता होना बताकर वापस जयपुर ले आए।

रुपए मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। लंबा समय बीतने के बाद रुपए वापस लौटाने का दबाव बनाने पर आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय