Home » राजस्थान » दौसा जेल से 810 ऊनी कंबलों का पहला लॉट जयपुर हुआ रवाना श्यालावास विशिष्ट केंद्रीय कारागृह के बंदियों ने अत्याधुनिक मशीनों से तैयार किए कंबल,शेष आपूर्ति जल्द होगी

दौसा जेल से 810 ऊनी कंबलों का पहला लॉट जयपुर हुआ रवाना श्यालावास विशिष्ट केंद्रीय कारागृह के बंदियों ने अत्याधुनिक मशीनों से तैयार किए कंबल,शेष आपूर्ति जल्द होगी

दौसा जिले में श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय कारागृह ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कैदियों द्वारा बनाए गए 810 ऊनी कंबलों का पहला बड़ा लॉट पुलिस विभाग के केंद्रीय भंडार, जयपुर के लिए रवाना किया।इन कंबलों को रवाना करने के लिए जेल अधीक्षक पारस जांगिड और उप निदेशक उद्योग पीयूष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लोडिंग वाहन को हरी झंडी दिखाई।

कारागृह में बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे ये कंबल उनकी मेहनत और हुनर को दर्शाते हैं।उप निदेशक उद्योग पीयूष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विभाग ने कुल दो हजार हवालाती कंबलों का कार्यादेश दिया था,जिसमें से यह 810 कंबलों का पहला चरण सफलतापूर्वक भेजा गया है।शेष कंबलों की आपूर्ति भी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।

जेल प्रशासन के अनुसार बंदियों को रेपियर लूम जैसी आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण दिया गया है।इन आधुनिक उपकरणों की मदद से कारागृह में प्रतिदिन 80 से 100 ऊनी कंबल तैयार किए जा रहे हैं।इस अवसर पर शिवांगन स्पिनर के अनिरुद्ध सिंह,जेलर विकास बागोरिया,डिप्टी जेलर दिलावर खान सहित अन्य अधिकारी और प्रहरी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय