Home » राजस्थान » अजमेर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन से पकड़ा, पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था

अजमेर में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन से पकड़ा, पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था

अजमेर की हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया- डेढ़ महीने पहले एक पिता की ओर से मामला दर्ज करवाया गया। पिता ने बताया- उसकी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति भाग कर ले गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नाबालिग बच्ची को कुछ दिन बाद ही दस्तयाब कर लिया गया था। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ आरोपी के द्वारा रेप किया गया।

आरोपी से पूछताछ की जा रही

मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से विजयनगर निवासी दनेश नाथ कालबेलिया(27) पुत्र रमेश नाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय