Poola Jada
Home » राजस्थान » मिनी ट्रक ने पुलिस 112 मोबाइल को मारी टक्कर:एएसआई और चालक गंभीर घायल, गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा

मिनी ट्रक ने पुलिस 112 मोबाइल को मारी टक्कर:एएसआई और चालक गंभीर घायल, गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर देर रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पुलिस की 112 मोबाइल वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई नंदलाल नागदा और वाहन चालक किरण मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना घट्टा माता कट के पास हुई।

पुलिस की 112 मोबाइल रात्रि गश्त पर थी। पिंडवाड़ा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन को ओवरटेक करते समय साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस मोबाइल का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस, हाईवे टीम के भगवत सिंह झाला और हाईवे एंबुलेंस के कुशवर्धन सिंह झाला मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय