Home » राजस्थान » गहलोत बोले-लोग राहुल गांधी के नाम से चलाते…CM बनने भेजा:कुछ चला देते कि हमें ढाई- ढाई साल के लिए कहा गया; राजस्थान में सरकार नाकारा-निकम्मी

गहलोत बोले-लोग राहुल गांधी के नाम से चलाते…CM बनने भेजा:कुछ चला देते कि हमें ढाई- ढाई साल के लिए कहा गया; राजस्थान में सरकार नाकारा-निकम्मी

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में चल रहे विवाद के बहाने पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इशारों में पार्टी के भीतर विरोधियों पर तंज कसा। गहलोत ने कहा- कई लोग राहुल गांधी के नाम से चला देते हैं कि मुझे तो मुख्यमंत्री बनने के लिए भेजा गया है। कुछ चला देते हैं कि हमें ढाई- ढाई साल के लिए कहा गया है। कभी छत्तीसगढ़ की बात आई, वहां भी ढाई साल की बात चली। पूरे ढाई साल तक चलती रही। इससे हमारी पार्टी को नुकसान होता है। गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गहलोत ने कहा- कर्नाटक में भी यह चलाया जा रहा है। अब क्या फैसला हुआ हम तो वहां थे नहीं, यह सब राहुल गांधी और खड़गे साहब को ही पता है कि क्या फैसला हुआ। हम तो वहां थे नहीं। गहलोत ने ढाई साल फार्मूले पर कहा- कर्नाटक सीएम ओर डिप्टी सीएम से पूछें, उनके मुंह से कहलवाएं कि ऐसा कोई फैसला हुआ है। तब तो बात हो। बिना उसके सब हवा हवाई बातें हैं।

तलाक की चर्चा होती है प्यार मोहब्बत की नहीं, कर्नाटक में तलाक नहीं हो रहा प्यार मोहब्बत है

गहलोत ने कहा- कर्नाटक में नाश्ते की टेबल पर हैं तो यह शुभ संकेत हैं। कोई झगड़ा ही नहीं है। प्यार मोहब्बत की न्यूज नहीं बनती है। अगर कोई तलाक हो रहा है तो न्यूज़ बनती है। यहां तलाक नहीं हो रहा है, प्यार मोहब्बत है। कांग्रेस एकजुट है। राहुल गांधी और खड़गे साहब के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है। ये तमाम बातें हवा-हवाई चलती रहती हैं कि सरकार बनते वक्त में ढाई-ढाई साल का किया कि नहीं किया। किसी को नहीं मालूम है। सब अपने अंदाज से चला रहे हैं।

राजस्थान में नाकारा निकम्मी सरकार : गहलोत

गहलोत ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- राजस्थान में नाकारा निकम्मी सरकार है। कानून व्यवस्था चौपट है। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं, आत्महत्याएं हो रही है।

चुनाव आयोग का रवैया पक्षपाती, आगे चुनाव होंगे या नहीं यह भी आशंका

गहलोत ने कहा- चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है, यह बड़ा मुद्दा हो गया है। चुनाव आयोग ने जिस तरह का व्यवहार किया है, उसके कारण लोग बहुत चिंतित हैं। चुनाव आयोग का रवैया उचित नहीं है। वह सरकार के साथ चलेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? हालत बड़े गंभीर हैं। देश में चुनौती बहुत बड़ी है। आगे आने वाले वक्त में चुनाव होंगे कि नहीं होंगे यह भी आशंका है। चुनाव किस रूप में होंगे, रूस की तरह होंगे जहां 98% वोट सत्ताधारी पार्टी को जाते हैं। देश में अंबेडकर के संविधान की वजह से लोकतंत्र बचा हुआ है। देश में आज बहुत खतरनाक माहौल बन गया हैै।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय