Poola Jada
Home » राजस्थान » विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले भर में चला सघन निरीक्षण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर जांची प्रगति और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले भर में चला सघन निरीक्षण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर जांची प्रगति और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-2026’ अभियान के अंतिम चरण की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिले भर में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में फील्ड विजिट कर बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की और कार्य निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीग-कुम्हेर एवं नगर ईआरओ द्वारा सघन निरीक्षण

डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने भाग संख्या 73, 74 एवं 75 का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत बीएलओ द्वारा संकलित प्रपत्रों और ऑनलाइन फीडिंग की स्थिति का जायजा लिया।इसी प्रकार, ईआरओ नगर ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर डिजिटाइजेशन कार्य की भौतिक प्रगति का सत्यापन किया और शेष कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कुम्हेर एवं डीग में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता

निरीक्षण के क्रम में उपखंड अधिकारी (SDM) कुम्हेर ने भाग संख्या 100 एवं 111 पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और बीएलओ को घर-घर सर्वे में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को कहा।वहीं विकास अधिकारी (BDO),डीग ने भाग संख्या 203 एवं 204 (बेढ़म) का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

शिक्षा विभाग और तहसीलदार डीग द्वारा निगरानी

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) ने भाग संख्या 06, 09, 14, 20 एवं 21 का सघन निरीक्षण किया।इसी क्रम में, तहसीलदार डीग ने भाग संख्या 52, 53 एवं 55 पर पहुंचकर बीएलओ की प्रगति की मॉनिटरिंग की।उन्होंने कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखते हुए डाटा की शुद्धता बनाए रखें।

कामां में तहसीलदार ने किया जन-संवाद

तहसीलदार कामां ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र का दौरा कर गणना प्रपत्रों के संकलन और डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया और बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।

कार्य के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने कार्मिकों को निर्देशित किया कि यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है,अतःसभी कार्मिक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और पूर्ण गंभीरता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।प्रशासन ने कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने और निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में प्राप्त करने पर विशेष बल दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय