Home » राजस्थान » चौमूं हाईवे पर तीन वाहनों में टक्कर:मोरीजा पुलिया के पास हुआ हादसा, कार सवारों को मामूली चोटें

चौमूं हाईवे पर तीन वाहनों में टक्कर:मोरीजा पुलिया के पास हुआ हादसा, कार सवारों को मामूली चोटें

चौमूं के NH-52 हाईवे पर शनिवार रात मोरीजा पुलिया के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की अपील की है।

बाद में यह घटना सामोद थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण सामोद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, वाहनों में सवार लोग चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे थे, तभी मोरीजा पुलिया के पास अचानक हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, नहीं तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय