Home » राजस्थान » 4 साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:देवगढ़ पुलिस और स्पेशल टीम ने आरोपी को जोधपुर से पकड़ा

4 साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:देवगढ़ पुलिस और स्पेशल टीम ने आरोपी को जोधपुर से पकड़ा

उदयपुर रेंज के विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक के तहत राजसमंद पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी अपराधी प्रकाश चंद विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश चंद जोधपुर के भोजासर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। आरोपी पिछले चार साल से फरार था। उसे देवगढ़ थानाधिकारी संगीता बंजारा के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम के सहयोग से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ये था पूरा मामला

यह मामला वर्ष 2022 का है। 22 जनवरी को देवगढ़ निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार (नंबर आरजे 30 सीए 7235) को अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान कार चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी की हुई कार प्रकाश चंद विश्नोई को बेची थी। इसके बाद से ही प्रकाश चंद की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। काफी तलाश के बावजूद न मिलने पर उसे धारा 299 जा.फौ. के तहत भगोड़ा घोषित कर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

29 नवंबर को जिला स्पेशल टीम ने तकनीकी माध्यमों और गहन छानबीन के बाद प्रकाश चंद को जोधपुर से गिरफ्तार कर देवगढ़ पुलिस को सौंपा। इस कार्रवाई में थानाधिकारी संगीता बंजारा, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार (देवगढ़ थाना), और जिला विशेष टीम से हेड कॉन्स्टेबल शिवदर्शन सिंह, रामकरण, कॉन्स्टेबल अरविंद, रामकिशोर, गणपत सिंह और चालक हंसराज शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय