Home » राजस्थान » पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की बडी कार्यवाही मोटरसाईकिल चोरी के मुलजिम को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की बडी कार्यवाही मोटरसाईकिल चोरी के मुलजिम को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन IPS ने बताया की जयपुर शहर में हो रही चोरी व लूट की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु एवं पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के प्रकरण संख्या 281/2025 में मोटरसाईकिल की घटना का खुलासा करने हेतु आलोक सिंघल अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटना विवरण :-

दिनांक 29.11.2025 को परिवादी जितेन्द्र कुमार सहगल पुत्र सुरेन्द्र कुमार जाति पंजाबी उम्र 42 साल निवासी म.नं. 134 सिंधी कालोनी राजा पार्क जयपुर ने दर्ज कराया कि मेरी नोटर साईकिल हिरो होण्डा स्लेलडर आरजे 14 48एम 2479 है जिसको दिनांक 26.11.2025 को समय दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे के बीच मे मेरे निवास स्थान मकान न. 134 सिंधी कालोनी राजा पार्क जयपुर से अज्ञात चोर चोरी करके ले गया आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 281/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

कार्यवाही का विवरणः-

गठित टीम द्वारा मेहनत व लगन से कार्य कर घटना का खुलासा करने हेतु घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो में फुटेज देखे। तकनीकि सहायता प्राप्त की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकि सहायता व गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन से प्रकरण में दौलत कुमार को डिटेन कर अनुसंधान किया गया तो मुलजिम द्वारा प्रकरण की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में मुलजिम दौलत कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरूका एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया। मुलजिम से अनुसंधान जारी है जिनसे जयपुर शहर की अन्य वारदातो का खुलासा होने की सम्भावना है।

गिरफ्तार शुदा मुल्जिम का विवरणः-

दौलत कुमार पुत्र प्रेम भाटी जाति बावरी उम्र 28 साल निवासी मकान नम्बर ए-18 अशोक चौक बागडी बस्ती पुलिस थाना आदर्श नगर जिला जयपुर पूर्व।

गठित टीम का विवरण

1. महेश चन्द्र गुर्जर पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

2. रमेश कुमार एचसी 494 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

3. धर्मपाल कानि 12592 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व

4.अशोक कुमार कानि. 9462 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व

विशेष भूमिका
मुलजिम गिरफ्तारी में धर्मपाल कानि. 12592 व अशोक कुमार कानि 9462 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की विशेष भूमिका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय