Home » राजस्थान » जयपुर में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मचाया कहर:कई वाहनों को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने XUV तोड़ी

जयपुर में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मचाया कहर:कई वाहनों को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने XUV तोड़ी

जयपुर में सोमवार रात फॉरच्यूनर गाड़ी ने कहर मचाया। कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने XUV को लाठी-डंडे व पत्थर फेंक तोड़ डाला। सांगानेर थाना पुलिस ने फॉरच्यूनर को जब्त कर लिया है। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।

कई वाहनों का टक्कर मारी

पुलिस ने बताया- टोंक रोड पर आजाद नगर में फॉरच्यूनर गाड़ी ने कहर मचाया। सोमवार देर रात करीब 11 बजे ओवर स्पीड में ड्राइवर ने फॉरच्यूनर गाड़ी को दौड़ाया। गलियों में दौड़ाते समय फॉरच्यूनर गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।

फॉरच्यूनर ने बाइक समेत कई गाड़ियों को टक्कर मारी।
फॉरच्यूनर ने बाइक समेत कई गाड़ियों को टक्कर मारी।

चीख-पुकार मच गई

टक्कर के बाद कार सड़क पर राह चल रहे कुछ राहगीरों को भी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6-7 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर फॉरच्यूनर गाड़ी को ड्राइवर भगाकर ले जाने की कोशिश करने लगा।

टायर के नीच बाइक फंस गई

इस दौरान XUV (फॉरच्यूनर गाड़ी) की टक्कर लगने से एक बाइक क्षतिग्रस्त होकर आगे आ गई। फॉरच्यूनर गाड़ी के अगले टायर के नीचे बाइक फंस गई। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ओवर स्पीड फॉरच्यूनर गाड़ी से कहर मचाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने फॉरच्यूनर गाड़ी को लाठी-डंडे और पत्थर फेंक कर तोड़ डाला।

हंगामे की सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने समझाइश कर लोगों को मौके से भिजवाया। पुलिस ने फॉरच्यूनर गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास