Home » राजस्थान » जयपुर में पेट्रोल डालकर जलाए गए प्रेमी की मौत:60 प्रतिशत से ज्यादा झुलसा था, प्रेमिका की हालत भी गंभीर

जयपुर में पेट्रोल डालकर जलाए गए प्रेमी की मौत:60 प्रतिशत से ज्यादा झुलसा था, प्रेमिका की हालत भी गंभीर

जयपुर में पेट्रोल से जलाए गए प्रेमी-प्रेमिका में से सोमवार देर रात प्रेमी ने दम तोड़ दिया। युवक 60 फीसदी से ज्यादा झुलसा था। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना 3 दिन पहले शहर के नजदीक मौखमपुरा इलाके में हुई।

एसएचओ मौखमपुरा सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि बाड़ोलाव गांव के रहने वाले कैलाश गुर्जर (25) की इलाज के दौरान एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हुई है।

शुक्रवार रात को कैलाश और उसकी शादीशुदा प्रेमिका सोनी गुर्जर को महिला के रिश्तेदारों ने मचान पर बांधकर जला दिया था।

पुलिस के अनुसार कैलाश डेली रात को खेत पर बने मचान पर सोता था। इसी मचान पर दोनों को जलाया गया था।
पुलिस के अनुसार कैलाश डेली रात को खेत पर बने मचान पर सोता था। इसी मचान पर दोनों को जलाया गया था।

करीब 45 फीसदी झुलसी थी महिला

इस घटना में महिला सोनी गुर्जर करीब 45 फीसदी झुलसी थी। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल गंभीर है। जिंदा जलाने के आरोप में महिला के चाचा ससुर बिरदीचंद गुर्जर (57) और जेठ गणेश गुर्जर (41) को गिरफ्तार किया गया है।

परिवार और पीड़ितों के बयानों के बाद शुक्रवार देर रात 2 बजे सोनी गुर्जर प्रेमी से मिलने खेत पर गई थी। उसके चाचा ससुर बिरदीचंद और जेठ गणेश भी उसका पीछा करते हुए वारदात की जगह पहुंच गए।

आरोपियों ने फिर दोनों को उस पर बांधकर आग लगा दी।

शुक्रवार रात करीब 3 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
शुक्रवार रात करीब 3 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

एक लव मैरिज के चलते दोनों परिवारों में थी रंजिश

कैलाश गुर्जर शादीशुदा है। वहीं, सोनी गुर्जर विधवा है। उसके पति की 6 साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। सोनी के दो बच्चे हैं। बेटा 10 और बेटी 7 साल की है। सोनी के बेटे का बाल विवाह हो चुका है।

दोनों परिवारों में रंजिश थी। एक साल पहले सोनी के जेठ के लड़के और कैलाश के भाई की लड़की ने लव मैरिज कर ली थी। इसी वजह से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय