Home » राजस्थान » कोतवाली पुलिस ने MDMA ड्रग के साथ आरोपी को पकड़ा:बाइक पर बेचने के लिए निकला था,कर्ज होने के चलते शुरू किया ड्रग बेचना

कोतवाली पुलिस ने MDMA ड्रग के साथ आरोपी को पकड़ा:बाइक पर बेचने के लिए निकला था,कर्ज होने के चलते शुरू किया ड्रग बेचना

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। ह्यूमन इंटेलिजेंस की सूचना पर कोतवाली पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव ने आरोपी शक्ति सिंह (22) पुत्र अमर सिंह राजपूत निवासी खोरी डूंगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक भी बरामद की है। कर्ज होने के चलते आरोपी ने ड्रग बेचना शुरू कर दिया था।

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि एजुकेशन सिटी सीकर में पुलिस टीम लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सालासर रोड पर कोई युवक MDMA ड्रग बेच रहा है।

सूचना पर पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव टीम के साथ पहुंची। यहां पर पुलिस टीम को बाइक सवार एक युवक संदिग्ध लगा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 2.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग मिली। इसके बाद मामले में आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अब इस मामले की जांच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह कर रहे हैं। अब तक की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के कर्ज हो चुका था। इसलिए उसने ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया। आरोपी कहां से ड्रग्स लेकर आता था। इस संबंध में पूछताछ जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए