Home » राजस्थान » सीकर में 24 साल की युवती लापता,ननिहाल में रहती थी:मामा बोले- चार दिन तलाश किया, नहीं मिली; मां-बेटी भी बिना बताए घर से निकली

सीकर में 24 साल की युवती लापता,ननिहाल में रहती थी:मामा बोले- चार दिन तलाश किया, नहीं मिली; मां-बेटी भी बिना बताए घर से निकली

सीकर में 24 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती अपने ननिहाल में रहती थी। रात के के समय बिना बताए कहीं चली गई। चार दिन तक ननिहाल और परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसकी बाद गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

युवती के मामा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी भांजी 28 नवंबर की रात से गायब है। उसने पायजामा और टी-शर्ट पहना हुआ था। वह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई।

मां-बेटी लापता सीकर जिले में ही एक 32 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। महिला अपने साथ अपनी 6 साल की लड़की को भी लेकर चली गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी 6 साल की बेटी के साथ 2 दिसंबर की दोपहर 1 बजे के करीब कहीं पर चली गई जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय