Home » राजस्थान » उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन में जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई

उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन में जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-16 में निजी खातेदारी की करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतःध्वस्त किया गया। जोन-17 में निजी खातेदारी की करीब 06 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतःध्वस्त किया गया। जोन-03 में ज्योति नगर थाने के सामने से नकुल पथ,सहकार मार्ग से लालकोठी, लक्ष्मी मंदिर चौराहा से अण्डर पास तक रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन-04 में मानसरोवर औद्योगिक क्षेत्र द्रव्यवती नदी के पास सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।जोन-5ए में टोंक रोड़ ग्लास फैक्ट्री के सामने रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रामपुरा लाखना में डाबला रोड़,जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें,पत्थरगढ़ी, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रामपुरा लाखना में डाबला रोड़,जिला जयपुर में ही दूसरी करीब 2 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें,पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।उन्होंने बताा कि जोन-16 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम हाथनौदा, सामौद,जिला जयपुर करीब 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-16 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-17 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मौठू का बास,जिला जयपुर करीब 06 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘श्याम वाटिका’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-17 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-03 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ज्योति नगर थाने के सामने से नकुल पथ, सहकार मार्ग से लालकोठी,लक्ष्मी मंदिर चौराहा से अण्डर पास तक रोड सीमा पर करीब 60 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर बास-तम्बू,तिरपाल,झुग्गी-झोपडी, थडियां-ठेले,होर्डिंग,साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-03 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मानसरोवर औद्योगिक क्षेत्र द्रव्यवती नदी के पास जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 20 स्थानों पर लगाये गये बांस,तम्बू, तिरपाल,झुग्गी-झोपडियां,अन्य सामान डालकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-5ए के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड़ ग्लास फैक्ट्री के सामने रोड़ पर अतिक्रमण कर दीवार का निर्माण कर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था जिससे स्थानीय लोगो आमजन को रास्ते को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-5ए के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14,16,17, 03, 04, 05 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय