Home » राजस्थान » जोधपुर रोडवेज कार्यालय में आधे कर्मचारी मिले ‘गायब’, नोटिस जारी:संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, 29 में से 11 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

जोधपुर रोडवेज कार्यालय में आधे कर्मचारी मिले ‘गायब’, नोटिस जारी:संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, 29 में से 11 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जोधपुर आगार स्थित मुख्य प्रबंधक कार्यालय का गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्ट्रर देखा तो 29 में से 11 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर डॉ. सिंह ने सभी गैरहाजिर कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में मुख्य प्रबंधक, प्रबंधक (प्रशासन) और प्रबंधक (वित्त) को 3 दिसंबर को जयपुर में विभागीय बैठक में जाना बताया गया था, लेकिन निरीक्षण के वक्त तीनों अधिकारी गैरहाजिर पाए गए।

बाहरी प्लेटफार्म क्षेत्र में मिली गंदगी, सफाई के निर्देश आयुक्त ने बस संचालन, यात्रियों की सुविधाओं और परिसर की सफाई को लेकर भी जानकारी ली। बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन बाहरी प्लेटफार्म क्षेत्र में गंदगी देखी गई।

मौके पर मौजूद अधिकारी विशाल सांखला को तुरंत सफाई के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति होने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और काम की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

छेड़छाड़ व मारपीट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:घटना के बाद से फरार था, पुलिस ने पहले 5 को किया था गिरफ्तार

गंगापुर सिटी के वजीरपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को