Home » राजस्थान » दो बेटों के साथ घर से निकली महिला लापता:बैंक अकाउंट खुलवाने के बहाने बाहर गई थी, पति ने गांव के युवक पर जताया शक

दो बेटों के साथ घर से निकली महिला लापता:बैंक अकाउंट खुलवाने के बहाने बाहर गई थी, पति ने गांव के युवक पर जताया शक

सीकर में 35 साल की महिला और उसके दो बेटों की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 35 साल की उसकी पत्नी अपने 13 और 14 साल के लड़कों के साथ 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे घर से बैंक अकाउंट खुलवाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।

उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन पत्नी और दोनों बेटों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। महिला के पति ने गांव के एक युवक पर अपनी पत्नी और बच्चों को ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

छेड़छाड़ व मारपीट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:घटना के बाद से फरार था, पुलिस ने पहले 5 को किया था गिरफ्तार

गंगापुर सिटी के वजीरपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को