Home » राजस्थान » नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर 14,000 रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर 14,000 रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी इन्टे. इकाई, अजमेर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर द्वारा परिवादी के जायज कार्य सुर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु आरोपी नाथूलाल द्वारा परिवादी से 14,000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर आज दिनांक 04.12.2025 को आरोपी से 14,000 रूपये रिश्वत राशि बरामद की गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी इन्टे अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक द्वारा सुर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने हेतु नाथूलाल द्वारा दिनांक 03. 12.2025 को 14,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है। दिनांक 03.12.2025 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 14,000 रूपये रिश्वत राशि दिया जाना तय हुआ।

जिस पर महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए. सी.बी. चौकी इन्टे अजमेर के पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में आज टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये नाथूलाल महावर तकनीकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकडी जिला अजमेर को 14,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय