Home » राजस्थान » ग्राम रामसिंहपुरा में जेडीए स्वामित्व की करीब 1.5 बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

ग्राम रामसिंहपुरा में जेडीए स्वामित्व की करीब 1.5 बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

राहुल कोटोकी, उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर ने बताया कि प्रवर्तन शाखा द्वारा आज दिनांकः 04.12.2025 को प्रवर्तन संबंधी निम्नांकित कार्यवाहियां सम्पादित की गई।
जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रामसिंहपुरा, जिला जयपुर में जेडीए स्वामित्व की करीब 1.5 बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कांटो की झाडियां, सीमेन्ट के पिल्लर लगाकर, तारबंदी कर, अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मथुरादासपुरा, जिला जयपुर के खसरा नं. 172 में जेडीए स्वामित्व की करीब 05 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई मिट्टी की सड़के व अन्य अवैध निर्माण नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रूपये है।

जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित दिल्ली रोड़, तहसील आमेर, नटाटा रोड़, जिला जयपुर करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘शिव शक्ति विहार’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खेरवाडी, दौलतपुरा, जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर फार्म हाऊस योजना हेतु बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित विद्याद्यर नगर, वार्ड नं. 22 के सेक्टर-7 व 8 में पार्षद द्वारा जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के फुटपाथ पर अवैध रूप से लोकार्पण पट्टीकाऐ लगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर सामूहिक अभियान के तहत उपनियंत्रक प्रवर्तन प्रथम व चतुर्थ की मौजूदगी में पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना विद्याद्यर नगर के सहयोग से प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय