Home » राजस्थान » हमला और लूट की वारदात कर भागा बदमाश गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच टीम ने कामां बस स्टैंड से दबोचा, 7 साल से अलग-अलग जगह काट रहा था फरारी

हमला और लूट की वारदात कर भागा बदमाश गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच टीम ने कामां बस स्टैंड से दबोचा, 7 साल से अलग-अलग जगह काट रहा था फरारी

हथियारों से हमला कर लूट की वारदात कर भागे इनामी बदमाश को स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की टीम ने गिरफ्तार किया है। पिछले सात साल से अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहा था।

एडीजी (क्राइम) हवा सिंह घुमरिया ने बताया- जानलेवा हमले के मामले में वांछित बदमाश राहुल गुर्जर निवासी कामां डीग भरतपुर को अरेस्ट किया है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। मुखबिर की सूचना मिली कि वांटेड बदमाश राहुल गुर्जर डीग के अडावली गांव से फरारी काट रहा है।

वह उत्तर प्रदेश के कोसी छाता इलाके में हो रहे गुर्जर समाज के मेले में शरीक होने के लिए बस से जाने के लिए निकला है। क्राइम बांच टीम ने कामां बस स्टैंड पर घेराबंदी कर उसको धर-दबोचा। आगे की कार्रवाई के लिए कामां थाना पुलिस के हवाले किया गया है।

घातक हथियारों से हमला कर लूटा आरोपी राहुल गुर्जर ने 13 मार्च-2019 को घटित अपराध में फरार चल रहा था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जब वह अपनी पत्नी को 12वीं क्लास का पेपर दिलाने कामां ले जा रहा था। इस दौरान आरोपी राहुल और रामवीर ने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की। दोपहर में लौटते समय विमल कुण्ड के पास इन दोनों और तीन अन्य बदमाशों ने जबरन उनकी बाइक रोक ली। रामवीर ने उसकी पत्नी का हाथ पकड़कर खींच लिया। जब परिजन उन्हें छुड़ाने आए, तो सभी आरोपियों ने अपने परिवार के कई अन्य मेंबर को बुला लिया।

आरोपियों के ग्रुप ने अवैध घातक हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। मुख्य आरोपी देवीराम ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। जिसमें प्रार्थी का भाई बाल-बाल बचा। इस हमले में प्रार्थी के कई परिजनों को गंभीर चोटें आईं। रिपोर्ट दर्ज कराने जाते समय सरकारी अस्पताल के सामने आरोपियों ने दोबारा घेर कर प्रार्थी के चाचा के सिर पर फरसे से वार किए, जिससे वे लहूलुहान हो गए। साथ ही आरोपी बाइक, एक मोबाइल और लगभग 10-12 हजार रुपए लूटकर ले गए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय