Home » राजस्थान » अभियुक्त धीरज जांगिड के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाईकिल हीरो HF-Delux नम्बर RJ-52-SE-8886 को किया बरामद

अभियुक्त धीरज जांगिड के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाईकिल हीरो HF-Delux नम्बर RJ-52-SE-8886 को किया बरामद

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 02/12/2025 को परिवादी रोशन लाल गुर्जर पुत्र जगदीश प्रसाद गुर्जर निवासी गांवा कुहाडा पीएस विराट नगर जिला कोटपुतली बहरोड हाल किरायेदार रजत पथ मानसरोवर जयपुर ने रिपोर्ट दी कि “दिनांक 30/11/2025 को मेरी मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स नं. RJ52SE8886 जो जलसा पैराडाइज (अलंकार PG कालेज) सिरसी रोड पांच्यावाला से समय 11.00 AM से 2.00 PM के मध्य चोरी हो गई। इस रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 637/25 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात चोरी नकबजनी के प्रकरण में माल मुल्जिमान की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा के सुपरविजन मे व थानाधिकारी पुलिस थाना करणी विहार हवा सिंह पु.नि. के नेतृत्व में आशीष हैड कानि. 405, विरेन्द्र कानि. 12085 व अर्जुन कानि. 9309 पुलिस थाना करणी विहार की विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल व महत्वपूर्ण रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटैज चैक किये जाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं आसूचना संकलित करते हुए अभियुक्त 1. धीरज जांगिड पुत्र राधेश्याम जांगिड जाति खाती उम्र 27 साल निवासी आजाद मार्केट कॉपर, पुलिस थाना सिंघाना जिला झुंझुनु राज. हाल खानाबदोश सिंधी प्लाईवुड, करणी पैलेस पुलिस थाना करणी विहार जयपुर पश्चिम को चिन्हित कर जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्त के कब्जे से प्रकरण में चोरीशुदा मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स नं. RJ52SE8886 को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ व अनुसंधान से सामने आया है कि अभियुक्त नशीले पदार्थों का सेवन करता है जो अपनी शौक मौज व नशे के लिये दिन के समय सुनसान जगहों पर दुपहिया वाहनों की रैकी करता है तथा मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। अभियुक्त धीरज जांगिड ने अनुसंधान के दौरान थाना क्षेत्र चित्रकूट व महेश नगर जयपुर से भी वाहन चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पूर्व में भी दे चुका है वाहन चोरी की वारदात को अंजाम। अभियुक्त को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines