Home » राजस्थान » अजमेर में सूने मकान से गहने व कैश चोरी:जयपुर में रिश्तेदार की शादी में गया था परिवार, परिचित ने दी सूचना

अजमेर में सूने मकान से गहने व कैश चोरी:जयपुर में रिश्तेदार की शादी में गया था परिवार, परिचित ने दी सूचना

अजमेर के वैशाली नगर स्थित जनता कॉलोनी में एक सूने मकान के चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस को शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वैशाली नगर में ही चोरों ने एक दुकान को भी निशाना बनाया है।

चोरी की वारदात वैशाली नगर जनता कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह पंवार के मकान में हुई है। उन्होंने बताया कि जयपुर में उनके रिश्तेदार की शादी थी। जिसमें शरीक होने के लिए वह परिवार सहित 27 नवम्बर को गए थे। उनके एक परिचित ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए दिख रहे हैं। जिस पर वह जयपुर से अजमेर पहुंचे और उन्होंने देखा तो घर के ताले टूटे व कमरों का पूरा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। अलमारियां खुली हुई थीं।

सूने मकान के चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस को शिकायत की है।
सूने मकान के चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस को शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे करीब 15 हजार रुपए की नगदी सहित सोने-चांदी के गहने ले गए। अर्जुन ने बताया कि फिलहाल गहने व अन्य कीमती सामान में क्या- क्या चोर ले गए हैं, इस संबंध में वह घर को चेक करने के बाद ही बता सकते हैं। फिलहाल उन्होंने पुलिस को मौखिक शिकायत दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने में जुट गई है।

दुकान से कपड़े चोरी

वैशाली नगर जनता कॉलोनी में ही एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भी चोरी की वारदात हुई है। अर्जुन ने बताया कि चोर दुकान में रखी कुछ नगदी सहित हजारों रुपए के महंगे रेडीमेड कपड़े चोरी कर ले गए। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines