Home » राजस्थान » दामाद ने सास के पैर के टुकड़े-टुकड़े कर हत्या की:बार-बार टोकने से था नाराज; नानी के पास सो रहे बेटे को भी मार डाला

दामाद ने सास के पैर के टुकड़े-टुकड़े कर हत्या की:बार-बार टोकने से था नाराज; नानी के पास सो रहे बेटे को भी मार डाला

घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और उसके 4 साल के नाती (दोहिता) की हत्या कर दी। महिला के पैर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मामला सलूंबर जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर सेमारी इलाके का है। इधर, मृतका के पति ने कहा कि उसके दामाद ने हत्या की।

सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा ने बताया- शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे सेमारी इलाके के गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में धारदार हथियार से वार किया गया था।

देर रात घर में से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। पड़ोसी पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने गौरी (65) और उसके नाती सुरेन्द्र (5) के लहूलुहान शव पड़े थे।

दोनों के पेट-छाती पर कई वार किए गए थे। सिर में भी गंभीर चोटें थीं। गौरी के पैर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके पैर के टुकड़े कर दिए गए थे। पैरों से चांदी के कड़े बदमाश ले गए हैं।

पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों की संख्या 2-3 रही होगी। बुजुर्ग महिला और बच्चा कमरों के आगे बने हॉल में सो रहे थे। परिवार मजदूरी करता है।

पड़ोस में सत्संग चल रहा था घटना के समय परिवार पड़ोस में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गया हुआ था। तभी बदमाश में घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सुरेन्द्र कुछ दिन पहले ही अपने नानी के घर आया था।

सुबह पुलिस अधिकारी पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे सलूंबर एसपी राजेश यादव, डिप्टी चांदमल सिंगारिया समेत एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। घर से किसी सामान की चोरी हुई है कि नहीं, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

SP राजेश यादव ने बताया कि मामले को लूट दिखाने की कोशिश की गई है। घर के अंदर से चोरी या लूट नहीं हुई है। कड़ों की लूट दिखाने के लिए बुजुर्ग के पांव काटे गए हैं। बुजुर्ग और मासूम के सिर में चोट हैं, उसी से दोनों की मौत हुई है।

मृतका का पति बोला- दामाद ने की हत्या मृतका गोरी के पति धन्ना मीणा ने कहा कि उसके दामाद गंगाराम मीणा ने हत्या की। दामाद आए दिन नशा कर बेटी से झगड़ा करता है, कई बार टोकने से वो नाराज था। बार-बार धमकी देता था। दामाद गंगाराम ने उसके किसी साथी के मिलकर सास और उसके बेटे की हत्या की।

परिजनों की मांग है कि पहले दामाद गंगाराम को पकड़ा जाए, उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति देंगे। फिलहाल बॉडी सेमारी CHC में रखी है। पुलिस परिजनों से समझाइश कर रही है। परिजन गंगाराम को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, गंगाराम गांव से फरार है। वह पड़ोस के गांव में रहता है। परिजनों का गंगाराम पर ही हत्या का आरोप है।

हत्याकांड से जुड़ी अन्य तस्वीरें…

इसी चारपाई पर नानी और नाती सो रहे थे। शुक्रवार देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर मार डाला।
इसी चारपाई पर नानी और नाती सो रहे थे। शुक्रवार देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर मार डाला।
बुजुर्ग महिला और उसके दोहिता की हत्या की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले पहुंच गए।
बुजुर्ग महिला और उसके दोहिता की हत्या की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले पहुंच गए।
सलूंबर जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर सेमारी इलाके में डबल मर्डर की सूचना पर डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
सलूंबर जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर सेमारी इलाके में डबल मर्डर की सूचना पर डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines