पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरडा के निर्देशन में यातायात पुलिस जयपुर द्वारा जयपुर शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन, व्यावसायिक वाहन चालकों के साथ जेसीटीएसएल द्वारा संचालित बसों में कार्यरत चालकों को सडक सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर उनकों यातायात नियमों की पालना करने हेतु जागरूक किया जाता है।
इस कडी मे दिनांक 03 दिसम्बर से 06 दिसम्बर 2025 तक यातायात पुलिस जयपुर द्वारा यादगार स्थित सभागार भवन में जेसीटीएसएल के 120 चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित कार्यशाला आयोजित कर निम्न यातायात नियमों की पालना करने हेतु जागरूक/समझाईश किया गया।
* यातायात संकेतकों (रोड साईनेज) के बारे में जानकारी देकर यातायात नियमों की पालना हेतु की समझाईश की गई।
* लेन ड्राईविंग की पालना करने एवं तेज गति से वाहन नही चलावें।
* प्रेशर हॉर्न / अनावश्यक हॉर्न का उपयोग नहीं करें।
* बस स्टॉप पर ही सवारियों को उतारे एवं चढ़ायें।
* निर्धारित वर्दी पहन कर ही वाहन को चलायें।
* वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नही करें एवं शराब पीकर वाहन नही चलायें।
* गलत दिशा में वाहन नही चलावें एवं सड़कों पर अवैध पार्किग नही की जावें।
* गुडसेमेरिटन (अच्छा मददगार) बनने हेतु प्रेरित किया गया।
* खतरनाक ड्राईविंग से बचें एवं रात्री में लो-बीम पर ही वाहन का संचालन करें।
* स्टॉप लाईन की पालना करे एवं वाहन में पायदान पर सवारियों को नही खड़ा करें।
यातायात पुलिस हैल्पलाईन नम्बर 1095 एवं व्हाटसअप नम्बर 8764866972 में बारे में अवगत कराया।





