Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर में 9 दिसंबर को नहीं आएगा पानी:फिल्टर प्लांट और पाइपलाइन की होगी सफाई, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

जोधपुर में 9 दिसंबर को नहीं आएगा पानी:फिल्टर प्लांट और पाइपलाइन की होगी सफाई, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

जोधपुर शहर में फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव और सफाई के कारण 9 दिसंबर को शहर के सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 9 दिसंबर की जलापूर्ति 10 दिसंबर को और 10 दिसंबर की जलापूर्ति 11 दिसंबर को की जाएगी।

हालांकि, झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र जैसे सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 10 दिसंबर की जलापूर्ति 11 दिसंबर को और 11 दिसंबर की जलापूर्ति 12 दिसंबर को की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय