Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में 150 फीट गहरे कुएं में मिला शव:टॉर्च की रोशनी से मिला सुराग, रेस्क्यू करके बॉडी को बाहर निकाला

सीकर में 150 फीट गहरे कुएं में मिला शव:टॉर्च की रोशनी से मिला सुराग, रेस्क्यू करके बॉडी को बाहर निकाला

सीकर के दादिया थाना इलाके के सिंहासन गांव में 24 घंटे से लापता युवक का शव गांव में ही स्थित 150 फीट गहरे कुएं में मिला। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू करके शव को बाहर निकाला, जिसके बाद शव का एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि मृतक का नाम लालचंद सैन (45) पुत्र नंदकुमार सैन निवासी सिंहासन है, जो शनिवार सुबह से ही लापता था। परिवार और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। आज जब ग्रामीणों ने गांव के मंदिर के पास वाले कुएं में टॉर्च से देखा तो वहां शव पड़ा मिला।

मृतक युवक मानसिक रोगी था जो कल से लापता था।
मृतक युवक मानसिक रोगी था जो कल से लापता था।

रेस्क्यू करके शव को बाहर निकाला मौके पर सिविल डिफेंस टीम और पुलिस को बुलाया गया। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू करके शव को बाहर निकाला और एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि लालचंद गांव में ही नाई की दुकान पर काम करता था और मानसिक रोगी था, जिसका सिंहासन और जयपुर में इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेस्क्यू टीम में कैलाश मीणा, श्रवण सहित अन्य लोग शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय