Home » राजस्थान » इंजीनियर बनकर कॉन्स्टेबल ने पकड़ा इनामी बदमाश:किडनैप कर युवक को जबरदस्ती पिलाई थी शराब, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

इंजीनियर बनकर कॉन्स्टेबल ने पकड़ा इनामी बदमाश:किडनैप कर युवक को जबरदस्ती पिलाई थी शराब, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर में खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने फरार इनामी बदमाश को धर दबोचा है। पुलिस ने एक युवक को किडनैप करके शराब पिलाने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता भी जांची जा रही है।

सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने 11 अक्टूबर को दर्ज हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है पूरा मामला

1. खाटूश्यामजी में युवक के साथ हुई दरिंदगी खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाना सीआई अमित नागोरा ने बताया- 11 अक्टूबर को एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर को उसे विजय मीणा नामक व्यक्ति ने यशोधा होटल के पास बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर स्विफ्ट गाड़ी में अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने रास्ते में शराब पीकर उसका मोबाइल छीन लिया और रेनवाल-जोबनेर रोड पर ले जाकर मारपीट की। उन्होंने दो और साथियों को बुलाकर युवक के फोन से पैसे निकलवा लिए, उसे नग्न करके बेल्ट व लोहे की रॉड से पीटा और अश्लील वीडियो बना लिया।

2. आरोपियों ने युवक को होटल में छोड़ा

सीआई अमित नागोरा ने बताया कि आरोपियों ने युवक को जबरन शराब पिलाई, उसके फोन से निजी तस्वीरें और वीडियो लिए, और उसे एक होटल में छोड़ दिया। उन्होंने युवक को पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

3. 10,000 रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया और तकनीकी सहायता, फोन लोकेशन ट्रेसिंग, CCTV फुटेज और डिजिटल सबूतों का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक कंपनी में मजदूर बनकर काम कर रहा है।

4. इंजीनियर बनकर कॉन्स्टेबल ने पकड़ा इनामी बदमाश पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल रोहिताश्व कुमार गुजरात के अहमदाबाद स्थित कोको कोला कंपनी में इंजीनियर बनकर कर्मचारियों की मीटिंग लेने पहुंचे। कर्मचारियों के परिचय के दौरान लेबर कार्ड के आधार पर उन्होंने 2 महीने से फरार 10,000 रुपए के इनामी बदमाश संदीप उर्फ नानूराम मीणा (21) को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में सीआई अमित कुमार नागोरा, एएसआई रघुनाथ प्रसाद, कॉन्स्टेबल रोहिताश्व कुमार और कॉन्स्टेबल रामजीलाल शामिल थे

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय