Home » राजस्थान » जिला अस्पताल परिसर में महिला का मंगलसूत्र का पेंडल पार:डॉक्टर के पास आई थी, CCTV में दिख रहे युवक पर शक

जिला अस्पताल परिसर में महिला का मंगलसूत्र का पेंडल पार:डॉक्टर के पास आई थी, CCTV में दिख रहे युवक पर शक

अलवर जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को एक महिला के गले से सोने के मंगलसूत्र का पेंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता नेहा ने बताया कि वह अपनी जेठानी राखी और बच्चों के साथ अस्पताल के पीछे वाले गेट से अंदर आई थीं। जैसे ही वे ओपीडी गेट के पास पहुंचीं, तभी काली जैकेट पहने एक युवक उनके बिल्कुल करीब आया। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है।

महिला के मुताबिक, युवक ने पहले उन्हें हल्का धक्का दिया और उसी दौरान उनके मंगलसूत्र से करीब 70 हजार रुपये कीमत का सोने का पेंडल निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब मंगलसूत्र की बची हुई डोरी नीचे गिरी, तब उन्हें चोरी का पता चला।

बख्तल की चौकी निवासी 0 जेठानी राखी ने बताया कि वे दोनों अपने बच्चों को दिखाने अस्पताल आई थीं। उनकी देवरानी नेहा को तेज बुखार था, जिसके इलाज के लिए वे डॉक्टरों के पास जा रही थीं। तभी यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध युवक कुछ देर पहले भी उनके सामने से एक महिला के साथ आता दिखाई दिया था और फिर बगल में आकर वापस हमारे साथ चलने लगा, जिस पर उन्हें शक है।

घटना के बाद महिला तुरंत अस्पताल चौकी में पहुंची और लिखित शिकायत दी है ।

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें काली जैकेट पहने एक युवक महिलाओं के पास आता और फिर उनके साथ-साथ चलता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने इसी युवक पर चोरी का शक जताया है।पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines