Home » राजस्थान » मांडल में एमडीए तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 16.92 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी जब्त

मांडल में एमडीए तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 16.92 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी जब्त

मांडल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 16.92 ग्राम एमडीए (मेथीलीन डायऑक्सी एम्फिटामाइन) जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थानाधिकारी रोहिताश्व यादव के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस गश्त के दौरान मांडल तालाब की पाल के नीचे एनएच-158 बायपास पर पहुंची। वहां बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवक पुलिस वाहन को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम जाहिर खान भोमिया उर्फ जहीर निवासी मांडल और दूसरे ने अलनवाज निवासी उदयपुर बताया।

दोनों ने अपने पास अवैध मादक पदार्थ होने के कारण भागने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 16.92 ग्राम एमडीए बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines