Home » राजस्थान » पलसाना-रानोली में दो सड़क हादसे, दो युवतियां घायल:एक सीकर रेफर, दूसरी का पलसाना ट्रॉमा सेंटर में इलाज

पलसाना-रानोली में दो सड़क हादसे, दो युवतियां घायल:एक सीकर रेफर, दूसरी का पलसाना ट्रॉमा सेंटर में इलाज

सीकर जिले के पलसाना और रानोली कस्बों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवतियां घायल हो गईं। इनमें से एक युवती को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है, जबकि दूसरी का पलसाना ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

पहला हादसा गोवटी के पास हुआ। डूकिया निवासी 35 वर्षीय अनीता अपनी स्कूटी पर जा रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से अनीता सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पलसाना ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीकर रेफर कर दिया।

दूसरा हादसा रानोली थाना क्षेत्र में थाने के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने किशनपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती अंकिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर रानोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। घायल युवती अंकिता को पलसाना ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines