Home » राजस्थान » शाहजहांपुर में सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल:ड्यूटी जाते समय कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

शाहजहांपुर में सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल:ड्यूटी जाते समय कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

शाहजहांपुर में सोमवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के सर्विस रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। निजी कंपनी के सुपरवाइजर रोहित (30) को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नीम का थाना निवासी रोहित अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान रीको कार्यालय और एसबीआई बैंक के कट के पास हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मारुति स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई है।

हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस दल ने घायल रोहित को नीमराना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines