केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रविवार को संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर रहे।केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बायतु विधानसभा के ग्राम पंचायत, शहर में आगामी 8 नवंबर को अमर शहीद प्रेमसिंह सारण के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बैठक में भाग लिया।कैलाश चौधरी ने शहादत समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ग्रामीण जनों के साथ तैयारी बैठक में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बायतु विधानसभा के कानोड़ में गत विधानसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे किशोर सिंह कानोड़ के आवास पर आयोजित समर्थन सभा बैठक में भाग लिया।बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।बैठक में किशोर सिंह सहित हजारों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के बायतु प्रत्याशी बालाराम मूंढ़ को समर्थन दिया।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी ने किशोर सिंह कानोड़ का समर्थन सभा के लिए आभार व्यक्त करते कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।





