Home » राजस्थान » डेढ़ लाख के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डेढ़ लाख के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के मादक पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों तस्कर निजी यात्री बस में सवार थे और ट्रॉली बैग में यह मादक पदार्थ ले जा रहे थे.

धमोतर थाना अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर थाने के सामने ही नाकाबंदी की जा रही थी. इस दौरान वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी.

यहां पर एक निजी यात्री बस में तलाशी के दौरान दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी. इस पर उनके सामान की तलाशी ली गई तो ट्रॉली बैग में भरा हुआ 12 किलो अफीम डोडा चूरा और 100 ग्राम अफीम बरामद हुई. पूछताछ में दोनों ने अपने नाम झुंझुनू के मंडावा निवासी जितेंद्र मेघवाल और उत्तम सिंह गुर्जर बताएं.

पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को जप्त कर लिया. बरामद अफीम की कीमत 50 हजार रूपए और डोड़ा चुरा की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस अब उनसे यह पूछताछ करने में लगी है कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाए थे और किसको सप्लाई करने के लिए जा रहे थे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद