Home » राजस्थान » राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

11 से 25 दिसंबर तक जिले भर में होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

‘बदलता राजस्थान-बढ़ता राजस्थान’ रथों के माध्यम से होगा प्रचार-प्रसार

डीग, 10 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ इन कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा: जिला कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं:

11 दिसंबर: ‘बदलता राजस्थान-बढ़ता राजस्थान’ प्रचार रथों की रवानगी के साथ कार्यक्रमों का आगाज होगा, जिसमें एनआरआर चैप्टर्स के साथ संवाद भी शामिल है ।

12 दिसंबर: नवाचार दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें आई-स्टार्ट और स्टार्टअप कार्यक्रमों पर फोकस रहेगा ।

13 दिसंबर: जिले भर में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की जाएगी ।

14 दिसंबर: स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मंदिरों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

15 दिसंबर: राज्य स्तरीय मुख्य समारोह और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण तथा 2 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

16 दिसंबर: राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ और कार्यालयों में सफाई अभियान।

17 दिसंबर: ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविरों का आयोजन ।

18 दिसंबर: महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’, जिसमें लखपति दीदियों को ऋण सहायता और स्कूटी वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे ।

19 दिसंबर: ‘उन्नत खेती-समृद्ध किसान’ विषय पर किसान सम्मेलन, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य अनुदानों का वितरण होगा ।

21 दिसंबर: ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन ।

22 दिसंबर: युवा-रोजगार दिवस, जिसमें युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण और स्वरोजगार ऋण पर जोर दिया जाएगा।

23 दिसंबर: पर्यावरण संरक्षण अभियान।

24 दिसंबर: पर्यटन कॉन्क्लेव (इको-टूरिज्म) ।

25 दिसंबर: सुशासन दिवस समारोह ।जिला कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें और आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय