Poola Jada
Home » राजस्थान » चलती बाइक में अचानक लगी आग,जलकर खाक,VIDEO:इंजन से धुआं निकलने लगा,सड़क पर मची अफरा-तफरी;दमकल ने पाया काबू

चलती बाइक में अचानक लगी आग,जलकर खाक,VIDEO:इंजन से धुआं निकलने लगा,सड़क पर मची अफरा-तफरी;दमकल ने पाया काबू

अजमेर के सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र एक के निकट स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन वह तब तक जलकर पूरी तरह खराब हो गई।

सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र एक के निकट स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।
सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र एक के निकट स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।

बाइक के मालिक विष्णु मेघवंशी ने बताया कि वह अपनी होंडा सुपर डीलक्स बाइक पर बस स्टैण्ड की ओर जा रहा था। गोल्फ कोर्स रोड पर उसकी बाइक अचानक बन्द हो गई। वह बाइक को चैक कर ही रहा था कि उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग लग गई।

कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। जिसने कुछ ही देर में पूरी बाइक को अपनी जद में ले लिया। लोगों की भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ देर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से बाइक पूरी तरह जलकर खराब हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय