Home » राजस्थान » उदयपुर में युवक की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार:गोली चलाने वाले को उपलब्ध कराई थी पिस्टल, एक महीने से था फरार

उदयपुर में युवक की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार:गोली चलाने वाले को उपलब्ध कराई थी पिस्टल, एक महीने से था फरार

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक महीने पहले गोली मारकर दोस्त की हत्या करने के मामले में पिस्टल देने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक महीने से फरार चल रहा था। इसी ने आरोपी जिगर को पिस्टल दी थी।

प्रतापनगर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि मामले में झुंझुनूं हाल सेक्टर-4 निवासी राहुल जाट (27) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपने साथी से पिस्टल लेकर आना बताया है। फिर छिपाने के लिए दोस्त जिगर जोशी उर्फ नीरज को दे दी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार राहुल
गिरफ्तार राहुल

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को जिगर भी पिस्टल लेकर दोस्त से मिलने आया था। सेरावतों का वाड़ा निवासी प्रताप सिंह देवड़ा (25) को को गोली लगी थी। वो बिस्किट की फैक्ट्री में काम करता था। पिता की आटे की चक्की है। उनका देबारी में खेत है। उस दिन शाम करीब 5 बजे प्रताप खेत में था। खेत के कुएं में मोटर फंस गई थी।

प्रताप ने इसे निकालने के लिए मौसेरे भाई राजेंद्र और अपने दोस्त लॉ स्टूडेंट जिगर जोशी उर्फ नीरज को बुलाया था। जिगर के पास पिस्टल थी, जिसकी जानकारी राजेंद्र को नहीं थी।

जिगर ने पिस्टल दिखाकर प्रताप को डराया और बार-बार गोली मारने जैसी हरकत करने लगा। प्रताप और राजेंद्र ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। तभी गोली प्रताप की पीठ में लग गई। घायल प्रताप को दोनों निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर- फर्नीचर शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग:30 लाख का माल जलकर राख, दमकल की 5 गाड़ियों ने साढ़े 4 घंटे में पाया काबू

जयपुर की रस्तौगी फर्नीचर गैलरी (शोरूम) में सोमवार रात 9 बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के