जयपुर: माकपा ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. चूरू जिले की 3 सीटों पर माकपा ने अपने प्रत्याशी उतारे. सरदारशहर विधानसभा से कॉमरेड छगनलाल चौधरी, तारानगर से निर्मल प्रजापत, सादुलपुर से सुनील पूनियां को टिकट मिला. इससे पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 3 लिस्ट जारी कर चुकी है.
कांग्रेस ने अपने 95 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. कांग्रेस की चौथी लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं बात करें भारतीय जनता पार्टी की तो बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की 2 सूचियां जारी कर चुकी है.
बीजेपी ने 124 उम्मीदवारों की घोषणा की है. आपको बता दें कि नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 6 नवंबर तक चलेगी. 25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए मतदान होगा. परिणाम बाकी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को सामने आएगा.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 156





