Home » राजस्थान » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़े:2 की मौके पर मौत, टक्कर के बाद ड्राइवर फरार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़े:2 की मौके पर मौत, टक्कर के बाद ड्राइवर फरार

सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

हादसा शनिवार रात करीब 1.30 बजे चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए… तस्वीरों में देखें

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार सवार दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार सवार दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।
राहगीरों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया- दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिया नंबर 181, कावड़ के पास एक किया कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

एक मृतक की पहचान, दूसरे की शिनाख्त के प्रयास

पुलिस को मौके से एक युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान सोनू पुत्र जोगिंदर (28) निवासी हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक सोनू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं दूसरे युवक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है।

क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालने के बाद कार को सड़क से हटाया किया।
क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालने के बाद कार को सड़क से हटाया किया।

ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं, हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय