Home » राजस्थान » उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर 3 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतःध्वस्त किया गया।साथ ही जोन 1 में गांधी नगर मोड़ सर्किल के पास,शंकर मिष्ठान भण्डार भूखण्ड संख्या 02 में अवैध निर्माण की पुनःपुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।जोन-3 में सहकार मार्ग से लालकोठी,लक्ष्मी मंदिर चौराहा से टोंक रोड़ अण्डर पास तक लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के पीछे इण्डियाना होटल के सामने व आस-पास रोड़ सीमा को करवाया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका,सिमलिया रोड़,तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में क्रिस्टल रॉयल के सामने करीब 2 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ ही जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बिलवा़,तहसील सांगानेर,जिला जयपुर में करीब 1 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ ही जेडीए द्वारा जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सीतापुरा,जिला जयपुर में करीब 1 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की सड़कें,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ ही जोन 1 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गांधी नगर मोड़ सर्किल के पास,शंकर मिष्ठान भण्डार भूखण्ड संख्या 2 में अवैध निर्माण किये जाने पर पर निर्माणकर्ता को धारा 32, 33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर पूर्व में सील किया गया था। निर्माणकर्ता द्वारा उक्त अवैध निर्माण को हटाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था।निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण हटाने हेतु समय अवधि प्रदान की गई।परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के पश्चात् भी अवैध निर्माण नही हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर नोटिस जारी कर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज दिनांक 15.12.2025 को उक्त अवैध निर्माण के प्रवेश द्वारों को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवारों से चुनवाकर गेटों पर ताला सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुनःपुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार जोन 3 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सहकार मार्ग से लालकोठी, लक्ष्मी मंदिर चौराहा से टोंक रोड़ अण्डर पास तक रोड सीमा पर करीब 45 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर बास-तम्बू, तिरपाल,थडियां-ठेले इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 3 के राजस्व,तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन 3 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित लालकोठी, लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के पीछे इण्डियाना होटल के सामने व आस-पास फुटपाथ रोड सीमा पर करीब 40 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर बास-तम्बू, तिरपाल,थडियां-ठेले इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों तथा नेहरू कॉम्पलेक्स के बाहर फुटपाथ पर लगाये गये थड़ी,ठेलें इत्यादि को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 3 के राजस्व,तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,तृतीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन 14,1,3 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय