Home » राजस्थान » सुशासन और विकास के दो वर्ष: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने किया जेडीए की ‘डिजिटल मार्गदर्शिका’ का विमोचन

सुशासन और विकास के दो वर्ष: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने किया जेडीए की ‘डिजिटल मार्गदर्शिका’ का विमोचन

राज्य में सुशासन और विकास के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सोमवार को अपने सफलतम दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर जयपुर विकास प्राधिकरण ने जनहित में कई क्रांतिकारी पहलों की शुरुआत की।

जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया कि ‘सुशासन और विकास के दो वर्ष’ थीम पर जवाहर कला केंद्र (JKK) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह और प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेडीए की नई पहलों का शुभारंभ किया और आमजन को ऐतिहासिक सौगातें दीं।

ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए जेडीए ने डिजिटल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जेडीए ने अपनी समस्त सेवाओं को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध करवा दिया है। आमजन घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें, इस उद्देश्य से तैयार की गई ‘चरणबद्ध मार्गदर्शिका पुस्तिका’ का माननीय मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। यह पुस्तिका नागरिकों को जेडीए की ऑनलाइन प्रक्रियाओं को सरलता से समझने में सहायक होगी। इसी डिजिटल नवाचार के क्रम में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रारंभ की गई एंड-टू-एंड ई-साइन तथा ई-पंजीकृत पट्टा वितरण प्रणाली के अंतर्गत आवेदन करने वाले तीन आवेदकों को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जवाहर कला केंद्र में आयोजित उत्सव के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रथम ई-हस्ताक्षरित एवं ई-पंजीकृत फ्री-होल्ड पट्टा प्रदान किया गया।

संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राज्य सरकार ने जगतपुरा स्थित ‘सेंट्रल स्पाइन योजना ब्लॉक G’ के काश्तकारों की 23 वर्षों से चली आ रही पीड़ा का अंत किया। तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से यहाँ के खातेदार पिछले दो दशकों से विकसित भूमि के मुआवजे से वंचित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से 3 काश्तकारों (कुल 20 लाभान्वित खातेदार) को मौके पर ही पट्टे वितरित कर उन्हें उनका हक दिलाया। पट्टे प्राप्त करते हुए भावुक खातेदारों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नगरीय विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जवाहर कला केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी में जेडीए ने पिछले दो वर्षों में जयपुर के कायाकल्प के लिए किए गए कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में जेडीए की प्रमुख उपलब्धियों को पाँच महत्वपूर्ण स्तंभों के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें शहरी आधारभूत ढांचा और यातायात के तहत रामबाग गॉल्फ क्लब पार्किंग प्रोजेक्ट, एलिवेटेड रोड का निर्माण और रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) शामिल हैं। चिकित्सा सुविधाओं में आयुष्मान टॉवर और हृदय रोग संस्थान का विकास, तथा सीवरेज और ड्रेनेज के क्षेत्र में पृथ्वीराज नगर (PRN) और सांगानेर क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार शामिल है। इसके अलावा ‘राइजिंग राजस्थान समिट 2024’ के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहन और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण को भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जेडीए द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए इसी गति से कार्य करने के निर्देश दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय