Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर में झपट्टामार गैंग लोगों को बना रही निशाना:सड़क क्रॉस करते समय असिस्टेंट मैनेजर का मोबाइल छीना, आरोपियों का नहीं लगा पता

जोधपुर में झपट्टामार गैंग लोगों को बना रही निशाना:सड़क क्रॉस करते समय असिस्टेंट मैनेजर का मोबाइल छीना, आरोपियों का नहीं लगा पता

जोधपुर में एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर से दिनदहाड़े मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। फिर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शास्त्री नगर थाने में सुधीर कुमार रिपोर्ट देखने रिपोर्ट देकर बताया कि वह जलजोग, शास्त्री नगर स्थित एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। 12 दिसंबर को वह दोपहर में बैंक के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहा था, इसी दौरान किसी परिचित का फोन आ गया तो वह फोन पर बात करने लगा। फोन पर बात करते हुए करीब 1 बजे रोड क्रॉस कर रहा था।, इस बीच मोटरसाइकिल सवार दो लड़के उसके पास से निकल रहे थे। इनमें से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने छपट्टी मारकर उनका वनप्लस मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित का कहना कि घटना के बाद उसने अपने स्तर पर तलाश की मगर आरोपी नहीं मिले और न ही मोबाइल मिला। इसके बाद उसने सोमवार को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय