Poola Jada
Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना- प्रदेश की सुख-समृद्धि व आमजन की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना- प्रदेश की सुख-समृद्धि व आमजन की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को मोतीडूंगरी स्थित श्री गणेश जी मंदिर एवं जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देव जी मंदिर पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान भजनलाल ‍शर्मा ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा आमजन ने भी राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविंद मन्दिर में सपत्नीक श्री गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और आमजन के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीयपूर्ण संवाद भी किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जगत सिंह, सुश्री नौक्षम सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय