Poola Jada
Home » राजस्थान » जोधपुर में दो मकानों में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार:गहने और कैश ले गए थे चुराकर, एक के खिलाफ 10 केस हैं दर्ज

जोधपुर में दो मकानों में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार:गहने और कैश ले गए थे चुराकर, एक के खिलाफ 10 केस हैं दर्ज

शहर की खांडा फलसा थाना पुलिस ने बढ़ रही चोरी-नकबजनी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से चोरी का माल बरामदगी की कोशिश जारी है।

बता दें कि 11-12 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने मनीष पुरोहित के गांधी चौक, कबूतरों का चौक के घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी उड़ा ली। वहीं दिनेश जोशी के तापी बावड़ी, नाथावतों का चौक के घर में भी ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया गया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई।

एक के खिलाफ 10 केस हैं दर्ज

डीसीपी पूर्व पी.डी. नित्या ने बताया तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी बंटी उर्फ अब्दुल कलाम उर्फ कायरा (23), निवासी उदयमंदिर आसन, नागौरी गेट और विनोद सिंह (32), निवासी पवन पुत्र कॉलोनी, झालामंड को गिरफ्तार किया। बंटी के खिलाफ चोरी नकबजनी के दस मामले हैं, जबकि विनोद के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय