Home » राजस्थान » भारतीय पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य कर रही है मोदी सरकार:— मदन राठौड़

भारतीय पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य कर रही है मोदी सरकार:— मदन राठौड़

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि मोदी सरकार पर्यटन के क्षेत्र में देश और विदेश दोनों स्तरों पर भारतीय पर्यटन को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। घरेलू पर्यटन को मजबूत करने के लिए ‘देखो अपना देश’, ‘भारत पर्व’ और ‘सर्वोत्तम पर्यटन ग्राम’ जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं वैश्विक स्तर पर भारत को विवाह और एमआईसीई पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए ‘मीट इन इंडिया’ और ‘वेड इन इंडिया’ अभियानों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सदन को यह जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय देश और विदेश दोनों स्तरों पर भारत की पर्यटन क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रहा है। भारतीय मिशनों के सहयोग से वैश्विक यात्रा एवं व्यापार मेलों में भागीदारी, विदेशी टूर ऑपरेटरों, मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए परिचयात्मक दौरों का आयोजन, विदेशों में भारतीय खाद्य महोत्सव तथा उद्योग हितधारकों के साथ व्यापारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्यटन स्थलों, उत्पादों और सांस्कृतिक आयोजनों का व्यापक प्रचार किया जा रहा है।

राठौड़ ने बताया कि ‘देखो अपना देश’ पहल के माध्यम से देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, राष्ट्रीय गौरव को सुदृढ़ करने और घरेलू यात्राओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत अल्प-ज्ञात पर्यटन स्थलों को सामने लाने के लिए वेबिनार, प्रश्नोत्तरी और अन्य ऑनलाइन-ऑफलाइन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘भारत पर्व’ गणतंत्र दिवस समारोह का एक प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक, कलात्मक, पाक-कला और आध्यात्मिक विविधता को प्रदर्शित किया जाता है। वहीं ‘सर्वोत्तम पर्यटन ग्राम’ प्रतियोगिता के जरिए ऐसे गांवों को सम्मानित किया गया है, जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सामुदायिक मूल्यों और सतत विकास के आधार पर आदर्श पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरे हैं। वर्ष 2023 और 2024 में इस प्रतियोगिता के तहत 71 गांवों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2021 में ‘मीट इन इंडिया’ उप-ब्रांड लॉन्च किया गया, जबकि 2023 में ‘इंडिया सेज़ आई डू’ अभियान शुरू किया गया। इसके तहत भारत के महलों, ऐतिहासिक किलों, समुद्र तटों, पर्वतीय क्षेत्रों और नदी तटों जैसे विविध विवाह स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। वर्ष 2024 और 2025 में जयपुर में आयोजित ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के दौरान ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो और ‘मीट इन इंडिया’ कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय