Home » राजस्थान » दौसा में रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत:पिता-बेटी गंभीर हालत में जयपुर रेफर, बाइक को टक्कर मारकर आरोपी फरार

दौसा में रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत:पिता-बेटी गंभीर हालत में जयपुर रेफर, बाइक को टक्कर मारकर आरोपी फरार

दौसा में शुक्रवार रात रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा जयपुर–आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास मेवाती होटल के सामने हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सिकंदरा थाने के ड्यूटी ऑफिसर रामराज ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल दौसा भिजवाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

पुलिस ने बताया- हादसे में जयप्रकाश (28) पुत्र मांगीराम महावर निवासी नांगल पहाड़ी, थाना बालघाट (करौली), शेर सिंह (40) पुत्र छोटेलाल महावर निवासी गोविंदगढ़ (अलवर) की मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलीप महावर (28) और बेटी गुड्डी कुमारी (10) दोनों निवासी नांगल पहाड़ी, थाना बालघाट (करौली) का गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

शनिवार को परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाई और दोनों मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines