Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा ने ‘अटल स्मृति वर्ष’ और ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रमों के सफल आयोजनों के लिए पदाधिकारियों की बनाई समितियां

भाजपा ने ‘अटल स्मृति वर्ष’ और ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रमों के सफल आयोजनों के लिए पदाधिकारियों की बनाई समितियां

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रदेश स्तरीय समितियों की घोषणा की। अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम के लिए प्रदेश स्तरीय समिति के साथ-साथ प्रदेश मोर्चा स्तर समिति का गठन किया गया है। अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम हेतु प्रदेश स्तर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई, अलका मूंदड़ा , प्रदेश मंत्री नारायण मीणा तथा आईदान सिंह भाटी को कार्यक्रम समिति के प्रदेश सह-संयोजक के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत गठित प्रदेश मोर्चा स्तर समिति में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश सह-संयोजक के रूप में महेन्द्र कुमावत (पूर्व प्रदेश मंत्री), युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची तथा शंकर गौरा को शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि वीर बाल दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रदेश स्तरीय समिति की भी घोषणा की गई है। इस समिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक, आशीष चौपड़ा को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। प्रदेश सह-संयोजक के रूप में प्रीति शर्मा तथा ऋषि मीणा को दायित्व प्रदान किया गया है।

बगड़ी ने बताया कि अटल स्मृति वर्ष और वीर बाल दिवस के अंतर्गत प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों एवं वीर साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय